कानपुर में बोले स्वतंत्र देव सिंह, कहा- चैन से सोइए और मजे से खाइए, बाकी सब मोदी-योगी पर छोड़िए

Edited By Harman Kaur,Updated: 07 May, 2023 10:39 AM

swatantra dev singh said in kanpur said sleep peacefully and eat

नगर निकाय चुनाव के प्रचार के लिए कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) कानपुर पहुंचे। जहां उन्होंने चुनाव में महापौर व पार्षद प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए जनसभाएं की....

कानपुर: नगर निकाय चुनाव के प्रचार के लिए कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) कानपुर पहुंचे। जहां उन्होंने चुनाव में महापौर व पार्षद प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए जनसभाएं की। इसी दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि चैन से सोइए और मजे से खाइए, बाकी सब मोदी और योगी पर छोड़ दीजिए।

PunjabKesari

ट्रिपल इंजन सरकार बनाने में मदद कीजिए-  स्वतंत्र देव
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शास्त्रीनगर स्थित सिंधी कॉलोनी में लोगों से अपने प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। इसी दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार बनाने में मदद कीजिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आप लोग चैन से सोइए और मजे से खाइए, बाकी सब मोदी और योगी पर छोड़ दीजिए।

PunjabKesari

सिंधी कॉलोनी में लोगों को संबोधन करने के बाद वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक वीरेंद्रजीत सिंह के आवास सिविल लाइंस पहुंचे। जहां पर उन्होंने नीतू सिंह से मुलाकात कर कहा कि यह मत सोचिए एक बार मौका नहीं मिला तो आगे भी नहीं मिलेगा, हो सकता है इससे भी बड़ी जिम्मेदारी मिल जाए।

ये भी पढ़ें...
गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का करीबी मोहाली से गिरफ्तार, UP पुलिस ने रखा था 1 लाख रुपए का ईनाम
Wrestler Protest: आज दिल्ली कूच करेंगे खाप चौधरी और राकेश टिकैत, देंगे पहलवानों को समर्थन...बनाएंगे रणनीति


कैबिनेट मंत्री ने सुबह से लेकर शाम तक की जनसभाएं 
इसके बाद स्वतंत्र देव सिंह हरजेंदर नगर स्थित खत्री धर्मशाला में गए। जहां उन्होंने बूथ प्रबंधन कार्यशाला में मंडल अध्यक्षों, वार्ड अध्यक्षों ,शक्ति केंद्र संयोजक, महामंत्रियों और बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विनय मिश्रा, संजय बाजपेई, रणवेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी, शैलेंद्र त्रिपाठी समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे। बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह ने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए सुबह से लेकर शाम तक जनसभाएं की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!