Edited By Pooja Gill,Updated: 05 May, 2023 04:25 PM

उत्तर प्रदेश के इटावा में सुनील यादव ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़ते हुए समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। सुनील यादव कुछ समय पहले भारतीय जनता पार्टी में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ चले गए थे और सपा का दामन छोड़ दिया था। फिर एक बार सुनील यादव...
इटावा (अरवीन): उत्तर प्रदेश के इटावा में सुनील यादव ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़ते हुए समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। सुनील यादव कुछ समय पहले भारतीय जनता पार्टी में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ चले गए थे और सपा का दामन छोड़ दिया था। फिर एक बार सुनील यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में वापस लौट आए। जिसके बाद उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताया कि सपा का संगठन समाजवादियों की विचारधारा पर है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी में प्यार मोहब्बत है और इसी को लेकर हम फिर से वापस समाजवादी पार्टी में आ गए हैं।

बता दें कि, प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान 11 मई को होने है। इसी बीच सुनील यादव जो की बीजेपी में शामिल थे, उन्होंने बीजेपी को छोड़ दिया और सपा का दामन थाम लिया है। सपा में लौटने के बाद सुनील यादव ने कहा कि, बीजेपी में जाने के बाद हमें वह प्यार नहीं मिला जो समाजवादी पार्टी में मिलता रहा है और इसलिए फिर से हम समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं और समाजवादी पार्टी के लिए हमेशा काम करते रहेंगे।
यह भी पढ़ेंः Varanasi: निकाय चुनाव की अनोखी लिस्ट आई सामने, 48 वोटरों का निकला एक ही पिता...देखें वोटर लिस्ट

BJP सबसे भ्रष्ट सरकार है: शिवपाल यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी में सुनील यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी का दामन थामा और उसके बाद शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है। ऐसी सरकार मैंने अपने जीवन में नहीं देखी है। अब वक्त आ गया है जनता भारतीय जनता पार्टी को बाहर का रास्ता जरूर दिखाएगी। चुनाव में धांधली को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी धांधली के बल पर चुनाव को जीतना चाहती है और इसी को लेकर हम चुनाव आयोग से भारतीय जनता पार्टी की शिकायत करेंगे।