विधायक पीयूष रंजन निषाद पर छात्रा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, घटना का ऑडियो वायरल

Edited By Ramkesh,Updated: 07 Apr, 2023 01:10 PM

student accuses mla piyush ranjan nishad of harassment

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की करछना विधान सभा सीट से विधायक पीयूष रंजन पर एक छात्रा ने यवन शोषण का आरोप लगाया है। घटना का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पीड़िता ने एक शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद विधायक...

प्रयागराज (अश्वनी कुमार सिंह): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की करछना विधान सभा सीट से विधायक पीयूष रंजन पर एक छात्रा ने यवन शोषण का आरोप लगाया है। घटना का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पीड़िता ने एक शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद विधायक और उनके दोस्त की मान मनौव्वल के तीन ऑडियो भी वायरल हुए हैं।

पीड़िता का ये है आरोप 
छात्रा का आरोप है कि नौ महीने पहले 17 अगस्त 2022 को वह मेकअप कोर्स के लिए लखनऊ गई थी। फीस अधिक होने की वजह से दाखिला लेने में दिक्कतें आने लगीं। आर्थिक परेशानी को जब उसने अपनी एक सहेली से साझा किया तब उसने करछना के विधायक पीयूष रंजन निषाद से उसकी बात कराई। इस दौरान विधायक ने छात्रा की आर्थिक मदद की। उसके बाद विधायक उसके लखनऊ में उसे एक फ्लैट दिलावा दिए जहां पर विधायक का आते जाते थे। दिवाली पर जब अपने घर प्रयागराज आई, तब विधायक उसे अपने साथ लखनऊ ले गए। रात को थका बताकर उन्होंने अपने पैर दबवाए। नौकर शुभम से खाना मंगाया। इस दौरान कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और फिर उसका शारीरिक शोषण किया। विरोध पर धमकाने लगे। उसके बाद विधायक पीयूष रंजन निषाद पर दिल्ली के एक होटल में जबरन शराब पिलाकर शारीरिक शोषण करने का भी अरोप लगाया है।

विधायक ने दी ये सफाई
विधायक पीयूष रंजन निषाद ने अपने ऊपर लगे हुए आरोप का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ विरोधियों ने ये साजिश की है। उन्होंने कहा कि  मैंने जब चुनाव लड़ने की तैयारी की थी, तब से मेरे खिलाफ साजिश चल रही है। इसके पहले वर्ष 2017 और 2022 में भी इसी तरह से मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई थी। क्या हुआ कुछ नहीं हुआ। अब फिर से विरोधियों द्वारा नया कुचक्र रचा जा रहा है। इसके बारे में मुझे दो-तीन महीने से उड़ती उड़ती बातें पता चल रही थीं कि मेरे खिलाफ कोई कुचक्र रचा जा रहा है। ऑडियो से आप खुद समझ लीजिए मेरा है या किसका है। बाकी क्या कह सकता हूं। ईश्वर सब देख रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!