बुलंदशहर में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार महिन्द्रा मैक्स डंपर से टकराई, 3 महिलाओं की मौत, 13 लोग घायल

Edited By Imran,Updated: 04 Jul, 2022 11:17 AM

speeding mahindra max collides with dumper 3 women killed

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बड़ा हदसा सामने आया है। यहां, सड़क हादसे में 3 महिलाओं की जान जा चुकी है। वहीं, 13 लोग गंभीर रुप से घयाल हो गए है। हादसा रविवार देर रात नेशनल हाईवे 91 पर मधूसूदन डेरी के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल...

बुलदंशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बड़ा हदसा सामने आया है। यहां, सड़क हादसे में 3 महिलाओं की जान जा चुकी है। वहीं, 13 लोग गंभीर रुप से घयाल हो गए है। हादसा रविवार देर रात नेशनल हाईवे 91 पर मधूसूदन डेरी के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना स्थल पर उपस्थित लोगों ने बताया कि मैक्स गाड़ी खुर्जा से बुलंदशहर की तरफ जा रही थी। उसमें करीब 16 लोग सवार थे। उसकी स्पीड काफी तेज थी, जिसकी वजह से मैक्स चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित मैक्स सड़क किनारे खड़ी डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि मैक्स के परखच्चे उड़ गए। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

हादसे के बाद मैक्स गाड़ी में सवार कुछ लोग फंसे गए थे। उन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकला और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचे घायलों में से तीन महिलाएं की मौत हो चुकी थी। वहीं 13 घायलों का इलाज किया जा रहा है। इसमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!