सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का हेल्थ बुलेटिन जारी, मेदांता में क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती

Edited By Imran,Updated: 03 Oct, 2022 02:03 PM

sp patron mulayam singh yadav s health bulletin released

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का हेल्थ बुलेटिन जारी कर दिया गया है। फिलहाल उनको मेदांता के  क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक अगले कुछ घंटे काफी नाजुक है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का हेल्थ बुलेटिन जारी कर दिया गया है। फिलहाल उनको मेदांता के  क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक अगले कुछ घंटे काफी नाजुक है। मुलायम सिंह की जांच रिपोर्ट और जो दवाएं उन्हें दी गई हैं, उनका असर देखने को मिलेगा। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इस बीच प्रदेश भर में मुलायम सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआएं की जा रही हैं।
PunjabKesari
सूत्रों के मुताबिक, रात को डायलिसिस करने के बाद भी सोमवार सुबह मुलायम सिंह यादव की हालत में कोई सुधार नहीं आया है। उनकी हालत पहले की तरह ही गंभीर बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। बता दें कि मुलायम सिंह यादव का मेदांता अस्पताल के आइसीयू में इलाज चल रहा है, जहां पर डाक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। बताया जा रहा है कि संक्रमण पूरे शरीर में फैलने की वजह से डायलिसिस की गई।

पोती अदिति ने ट्वीट कर लोगों से कहा, मंगल कामना करें
इस बीच पोती अदिति यादव ने मेदांता में इलाज के दौरान की तस्वीर जारी है। इसके साथ ही लोगों से अनुरोध किया है कि वे दादा जी के अच्छे स्वास्थ्य की ईश्वर से मंगल कामना करें। इस तस्वीर में मुलायम सिंह यादव अस्पताल में भर्ती हैं।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह के दोनों बेटे अखिलेश यादव, प्रतीक यादव और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में उन्हें देखने पहुंचे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव से फोन पर बटकर उनका कुशलक्षेम पूछा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी अखिलेश यादव से मुलायम सिंह की तबीयत को लेकर बात हुई है। मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!