Edited By Purnima Singh,Updated: 05 Aug, 2026 05:23 PM

फिल्म 'लगान' और 'गजनी' जैसी चर्चित फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके बिजनेस मैनेजर के अनुसार, अभिनेता पिछले करीब पांच वर्षों से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे ...
Pradeep Rawat Death : फिल्म 'लगान' और 'गजनी' जैसी चर्चित फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके बिजनेस मैनेजर के अनुसार, अभिनेता पिछले करीब पांच वर्षों से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। लंबे समय तक इलाज के दौरान उनकी सेहत में कुछ सुधार भी हुआ, लेकिन बाद में बीमारी दोबारा लौट आई और आखिरकार उन्होंने अंतिम सांस ली।
प्रदीप रावत के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। अपने लंबे अभिनय करियर में उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए और हिंदी सिनेमा के साथ-साथ अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन पर सोशल मीडिया पर कलाकार और प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
अभिनेता के निधन के बाद ब्लड कैंसर को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। कई लोग इस बीमारी के कारण, शुरुआती लक्षण और इसके उपचार के बारे में जानकारी तलाश रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर जांच, सही उपचार और नियमित चिकित्सकीय निगरानी से कई मामलों में बेहतर परिणाम संभव हो सकते हैं।