प्रतापगढ़ में बारिश से तबाही: AC वाले कमरे में सो रहा था पूरा परिवार, 100 साल पुराना मकान ढहने से 6 की मौ/त

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Aug, 2026 07:06 AM

pratapgarh news six killed as house collapses during heavy rains

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। जहां करीब 100 साल पुराना एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस हादसे में मलबे के नीचे...

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। जहां करीब 100 साल पुराना एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा तड़के उस वक्त हुआ जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। भीषण गर्मी और उमस के कारण परिवार के सभी सदस्य कमरे में एयर कंडीशनर चलाकर एक साथ सोए हुए थे। इसी दौरान लगातार बारिश की वजह से कमजोर पड़ चुकी जर्जर मकान की छत और दीवारें अचानक जमींदोज हो गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।

ये भी पढ़ें:- प्रयागराज दौरे से ठीक पहले Rahul Gandhi को झटका: छात्रों की गूंज की अनुमति रद्द, सामने आईं ये 3 बड़ी वजहें

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत भारी पुलिस बल और राहत टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद मलबे को हटाया गया और उसमें दबे लोगों को बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक 6 लोगों की सांसें थम चुकी थीं। मृतकों में पति-पत्नी, उनका बेटा, बहू और 2 मासूम बच्चे शामिल हैं। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मकान अत्यधिक पुराना और कमजोर स्थिति में था, जो लगातार बारिश का दबाव नहीं झेल सका। पुलिस ने सभी 6 शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!