UP में रिश्ते शर्मसार... घर में अकेली थी बहन, भाई ने हवस का बनाया शिकार, 12 साल की मासूम की लूटी अस्मत, गिरफ्तार

Edited By Purnima Singh,Updated: 05 Aug, 2026 02:27 PM

cousin brother arrested for raping minor girl

उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के कोइरौना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी ...

भदोही : उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के कोइरौना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने प्राथमिकी के हवाले से बुधवार को बताया कि कोइरौना थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय लड़की को सोमवार दोपहर घर में अकेला पाकर उसके चचेरे भाई (18) ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा और वह बाद में फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के समय लड़की की मां श्रावण के पहले सोमवार को बाबा सेमराध नाथ धाम में दर्शन करने गई थी और शाम को उसके घर लौटने पर लड़की ने उसे घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी मनीष द्विवेदी ने बताया कि परिवार ने इसे घरेलू मामला मानकर सोमवार को पुलिस को सूचना नहीं दी लेकिन लड़की की तबीयत बिगड़ने पर उसकी मां ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी।

उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है तथा पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। द्विवेदी ने बताया कि आरोपी को मंगलवार देर रात एक रिश्तेदार के यहां जाते समय सीतामढ़ी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!