Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Aug, 2026 08:35 AM

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किए गए अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि....
Lucknow News: उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किए गए अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को अब रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने निर्णायक कदम उठाया है।
ये भी पढ़ें:- 'सपा का काम सिर्फ हंगामा करना...' पंकज चौधरी का बड़ा बयान, समाजवादी पार्टी अपना नाम बदलकर हल्ला-गुल्ला पार्टी रख ले
बयान के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में राज्य सड़क परिवहन निगम को इस व्यवस्था के लिए प्रतिकर भुगतान हेतु 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। भाजपा ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में इसका वादा किया था। इसके साथ ही महिला कल्याण विभाग के लिए 1094.40 करोड़ रुपए की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराते हुए निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को भी सुदृढ़ किया गया है।
ये भी पढ़ें:- PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसीं 8 लड़कियां, माफी के बाद वापस हुई FIR, वकील बोलीं— 'जब प्रधानमंत्री ने ही माफ कर दिया तो...'
बयान के अनुसार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री शक्ति समृद्धि योजना के लिए भी अनुपूरक बजट में 10 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। सरकार लगातार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने लोक कल्याण संकल्पों को धरातल पर उतार रही है। बजट में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है। विभाग के अनुपूरक बजट में करीब 1.475 करोड़ रुपए की अतिरिक्त धनराशि प्रस्तावित की गई है। यह धनराशि लघु सिंचाई विभाग के भू-जल जन जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार योजना के लिए रखी गई है। इसके तहत लोगों को भू-जल के महत्व, संरक्षण और इसके बेहतर उपयोग के प्रति जागरूक करने से जुड़े कार्य किए जाएंगे।