प्रयागराज दौरे से ठीक पहले Rahul Gandhi को झटका: छात्रों की गूंज की अनुमति रद्द, सामने आईं ये 3 बड़ी वजहें

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Aug, 2026 06:49 AM

kp trust cancels permission given for rahul gandhi s event

प्रयागराज के केपी ग्राउंड में 8 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम छात्रों की गूंज के लिए प्रदान की गई अनुमति केपी ट्रस्ट ने बीते बुधवार शाम निरस्त कर दी। केपी ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र नाथ चौधरी ने एक न्यूज एजेंसी...

Prayagraj News: प्रयागराज के केपी ग्राउंड में 8 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम छात्रों की गूंज के लिए प्रदान की गई अनुमति केपी ट्रस्ट ने बीते बुधवार शाम निरस्त कर दी। केपी ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र नाथ चौधरी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि केपी कॉलेज के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 14 अगस्त, 2025 को आदेश पारित किया था जिसमें केपी कॉलेज के मैदान को खेल-कूद एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा किसी अन्य कार्य के लिए नहीं देने को कहा गया था। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, केपी ग्राउंड में बारिश का पानी भरा हुआ है जिससे इस तरह का आयोजन जोखिम भरा हो सकता है।

चौधरी ने कहा कि कांग्रेस को अनुमति इस शर्त के साथ दी गई थी कि वह इस आयोजन के लिए जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति प्राप्त करे, लेकिन अभी तक जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति नहीं आई है। चौधरी ने कहा कि इन कारणों से कांग्रेस को आगामी 8 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति रद्द की गई है। उल्लेखनीय है कि पेपर लीक और छात्रों के अन्य मुद्दों पर संवाद करने के लिए कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 8अगस्त को केपी ग्राउंड में छात्रों की गूंज शीर्षक से एक संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित था। इस कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बुधवार को प्रयागराज आए और कार्यक्रम के सफल होने की कामना के साथ लेटे हनुमान जी का दर्शन किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!