Edited By Purnima Singh,Updated: 05 Aug, 2026 04:26 PM

कुशीनगर जिले के कसया क्षेत्र में एक ब्यूटीपार्लर संचालिका के साथ बदसुलूकी करने और उसे आधी रात में जबरन गोरखपुर ले जाने के आरोप में दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी ...
Kushinagar News : कुशीनगर जिले के कसया क्षेत्र में एक ब्यूटीपार्लर संचालिका के साथ बदसुलूकी करने और उसे आधी रात में जबरन गोरखपुर ले जाने के आरोप में दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को उनके 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में कसया नगर में ब्यूटीपार्लर संचालित करने वाली एक महिला ने शिकायत की कि कसया थाने में तैनात सिपाही उमाशंकर यादव और महेंद्र सोमवार रात करीब दो बजे उसके घर पहुंचे और जबरदस्ती दरवाजा खुलवाया।
उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, दोनों उसे जबरन गोरखपुर स्थित एक ढाबे पर ले गये और वहां उसके साथ दुर्व्यवहार किया और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और फिर भोर में उसे कसया लाकर छोड़ दिया। कुमार ने बताया कि ब्यूटीपार्लर संचालिका की शिकायत पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ चार और पांच अगस्त की दरमियानी रात को भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (किसी महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला करने या आपराधिक बल का प्रयोग करना), 140-3 (अपहरण), 351-2 (आपराधिक धमकी), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर किसी व्यक्ति का अपमान करना), 324-4 (उपद्रव या शरारत) और 331-4 (सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले किसी अपराध को अंजाम देने के लिए छिपकर घर में घुसना या सेंधमारी/घर तोड़ना) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
ठ
उन्होंने बताया कि दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है और उनकी बर्खास्तगी के लिये विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है। कुमार ने बताया कि इस मामले की विस्तृत जांच भी करायी जा रही है।