रोडवेज बस और टैंकर की भयानक टक्कर: केबिन में फंसे चालकों को निकालने पहुंची पुलिस, फिर मौके पर जो दिखा...

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Aug, 2026 09:26 AM

hamirpur news roadways bus and tanker collide more than 20 injured

उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में बीते बुधवार देर रात रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दोनों वाहनों के चालकों सहित 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस ने...

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में बीते बुधवार देर रात रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दोनों वाहनों के चालकों सहित 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल 5 यात्रियों को कानपुर रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार महोबा डिपो की रोडवेज बस हमीरपुर से महोबा जा रही थी। देर रात सुमेरपुर क्षेत्र के कुंडौरा गांव स्थित भोला बाबा मंदिर के पास सामने से आ रहे एक टैंकर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और टैंकर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों वाहनों के चालक केबिन में फंस गए।

ये भी पढ़ें:- 18 साल की गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोया, फिर श/व के आगे पिता ने जो हरकत की... पढ़कर सन्न रह जाएंगे आप

हादसे में महोबा डिपो के 25 वर्षीय बस चालक निसार उर्फ नसीर की मौके पर ही मौत हो गई। टैंकर चालक की भी घटनास्थल पर मृत्यु हो गई, हालांकि देर रात तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। बस में सवार 60 वर्षीय नंदकिशोर, निवासी महोबा, ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

दुर्घटना के दौरान पास से गुजर रही एक कार भी क्षतिग्रस्त वाहनों की चपेट में आ गई, हालांकि कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। एसडीएम सदर, सीओ सदर सहित अन्य अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य का निरीक्षण किया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इनमें से पां5 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!