SP विधायक ने विधानसभा की कार्यवाही को फेसबुक पर किया लाइव, विधानसभा अध्यक्ष ने किया निलंबित

Edited By Prashant Tiwari,Updated: 06 Dec, 2022 12:56 PM

sp mla did the assembly proceedings live on facebook

विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के विधायकों ने उपचुनाव में धांधली का आरोप लगा विधानसभा में हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके बाद सदन की कार्यवाही को विधानसभा अध्यक्ष ने दो बार 15-15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

लखनऊ (अश्वनी सिंह) : विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के विधायकों ने उपचुनाव में धांधली का आरोप लगा विधानसभा में हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके बाद सदन की कार्यवाही को विधानसभा अध्यक्ष ने दो बार 15-15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। इस दौरान सपा के विधायक अतुल प्रधान ने विधानसभा की कार्यवाही को फेसबुक पर लाइव कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए इसे सदन की गरिमा के विपरीत बताया। जिसके बाद अतुल प्रधान को 1 बजे तक सदन की कार्यवाही से बाहर कर दिया गया।

PunjabKesari

CM योगी के पहुंचते ही हुआ हंगामा
उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन जैसे ही बैठक में शामिल होने के लिए सीएम योगी विधानसभा पहुंचे जिसके बाद सपा विधायकों ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव व खतौली और रामपुर के उप विधानसभा उपचुनाव में गड़बड़ियों के आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद  विधानसभा अध्यक्ष ने दो बार 15-15 मिनट के लिएसदन की कार्यवाही को 15-15 मिनट के लिए स्थगित  कर दिया।

PunjabKesari

अतुल प्रधान ने किया FB लाइव
आज सदन में दूसरे दिन की कार्यवाही होनी थी। उससे पहले सपा विधायक अतुल प्रधान ने विधानसभा के अंदर FB लाइव कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर  विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बेहद नाराज हो गए और अतुल प्रधान को विधानसभा की कार्यवाही का परित्याग करने का आदेश दे दिया। जिसके बाद अतुल प्रधान को कार्यवाही से बाहर निकाल दिया गया।

PunjabKesari

लालजी वर्मा के आग्रह पर निलंबन वापस
सपा विधायक के पूरे सत्र के निलंबन की खबर जैसे ही सपा नेता व विधायक लालजी वर्मा को हुई तो उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर अतुल प्रधान के पक्ष में आग्रह किया व सतीश महाना को बताया कि अतुल प्रधान पहली बार के सदस्य है और उन्हें  जानकारी नहीं थी उन्हें क्षमा करें। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने अतुल का निलंबन वापस लेते हुए उनके 1 बजे तक सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने से रोक लगा दिया।  

अनुपूरक बजट पर होनी है चर्चा
योगी सरकार ने सोमवार को प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन 2022-23 के लिए 33769 करोड़ 54 लाख रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया था। जिस पर शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन चर्चा होनी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!