Edited By Pooja Gill,Updated: 21 May, 2024 03:59 PM

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज संतकबीर नगर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यहां पर मेंहदावल में चुनावी जनसभा को संबोधित कर सीएम ने वोट की अपील की...
CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज संतकबीर नगर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यहां पर मेंहदावल में चुनावी जनसभा को संबोधित कर सीएम ने वोट की अपील की। वहीं, विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''सपा ने राम भक्तों पर गोली चलाई थी, अयोध्या में अब उन पर पुष्पा वर्षा होती है। अयोध्या पांच सौ वर्षों का इंतजार अब खत्म हो गया है, अब भव्य राममंदिर में रामलला विराजमान हैं।'
रामद्रोही लोग मिलकर पीएम मोदी को रोकना चाहते हैंः योगी
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि ''जनता कह रही है, जो राम को लाए हैं अब हम उनको लाएंगे। कहा, जो लोग पाकिस्तान का राग अलापते हैं, वो पाकिस्तान चले जाएं। पाकिस्तान में जाने पर उन्हें भीख मांगने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा, रामद्रोही लोग मिलकर पीएम मोदी को रोकना चाहते हैं, लेकिन जनता 4 जून को जवाब देगी। सपा ने आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए। इनका संबंध माफिया से है। समाजवादी पार्टी चारों खाने चित्त हो चुकी है। सपा की संवेदना जनता के लिए नहीं है बल्कि माफिया के लिए है। विपक्ष के नेता हार मान चुके है। सपा-कांग्रेस में औरंगजेब की आत्मा आ गई है।''
विरासत टैक्स, औरंगजेब का जजिया कर रूपी राक्षस हैः योगी
योगी ने कहा, ''यह देश से गरीबी तो नहीं हटाएंगे बल्कि संपत्ति का सर्वे कराकर विरासत टैक्स जरूर लगाएंगे। इनका यह विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। उन्होंने कहा कि गठबंधन ने यह कर हिंदुओं के धर्मांतरण करने के लिए लगाया था। इसे हम कतई स्वीकार नहीं कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह आपकी संपत्ति को बांग्लादेश, पाकिस्तान समेत अन्य देशों से आए मुसलमान घुसपैठियों को बांटने का काम करेंगे, लेकिन भाजपा उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। सपा और कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है।