Edited By Ramkesh,Updated: 11 Jun, 2025 06:32 PM

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो बच्चों के पिता की हत्या मामले में पुलिस ने 3 दिन बाद घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक विजय (27) की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। दरअसल, मृतक की महिला का 5 साल पहले मौत हो गई थी उसके बाद से ही पड़ोस की...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो बच्चों के पिता की हत्या मामले में पुलिस ने 3 दिन बाद घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक विजय (27) की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। दरअसल, मृतक की महिला का 5 साल पहले मौत हो गई थी उसके बाद से ही पड़ोस की चचेरी भाभी से उसकी नजदीकियां बढ़ गई। धीरे- धीरे दोनो के बीच बीच प्रेम प्रसंग हो गया। देवर के इश्क में पागल महिला अपने पति को खाने और शराब में नींद की गोली देती थी। उसके बाद देवर के साथ रोज रंगरेलियां मनाने लगी।
नए प्रेमी के चक्कर में देवर को दी दर्दनाक सजा
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। घटना की बारीकी से जांच की तो प्रेम प्रसंग का मामला उजागर हुआ। पुलिस के मुताबिक मृतका का चचेरी भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच मृतक की भाभी का एक पड़ोसी से प्रेम प्रसंग हो गया। इस बात की जानकारी देवर को हो गई। देवर ने इस अवैध संबंध का विरोध किया। जिसके बाद से दोनो के बीच अनबन हो गई। जिसके बाद नाराज भाभी ने प्रेमी और पति के साथ मिलकर देवर की हत्या करा दी। शव को घर से 100 मीटर दूर फेंक दिया।
गांव के बाहर विजय का मिला था शव
आपको बता दें कि मलिहाबाद के रहीमाबाद के अहिंडर गांव में 8 जून को खाली प्लॉट में एक शव मिला था। गांव में चर्चा होने लगी कि विजय की चचेरी भाभी ने ही उसे मार डाला है। वह अब पड़ोसी को चाहने लगी है। इस बात को लेकर दोनो के बीच विवाद बढ़ गया। उसके बाद भाभी ने नए प्रेमी के साथ मिलकर देवर की हत्या करा दी।
त्रिकोणीय प्रेम संबंध में विजय की हुई हत्या
विजय महिला को नौकरी दिलाने के लिए हरियाणा अपने साथ लेकर गया था। पड़ोसियों ने बताया कि विजय और कुंती के पिछले तीन साल से अवैध संबंध थे। यह बात परिजनों ने ही नहीं, ग्रामीणों और आरोपी कुंती की ननद ने भी बताई। मृतक की मां और बहनें ने बताया कि प्रेम जाल में फंसाकर मार डाला। रहीमाबाद इंस्पेक्टर आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि अभी तक की जांच में लव ट्राएंगल में हत्या की बात सामने आ रही है। घटना में महिला और उसके पति का क्या रोल है? इसकी पड़ताल की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।