सिख समाज ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को किया​ सम्मानित

Edited By Ramkesh,Updated: 23 Sep, 2024 07:06 PM

sikh community honoured former gujarat chief minister vijay rupani

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी इन दिनों उत्तर प्रदेश में भाजपा सदस्यता कार्यक्रम के प्रवास पर हैं। इसी कड़ी में आज कानपुर जिले में सदस्यता कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रवास पर आने के दौरान भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मो​र्चा कानपुर,...

कानपुर: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी इन दिनों उत्तर प्रदेश में भाजपा सदस्यता कार्यक्रम के प्रवास पर हैं। इसी कड़ी में आज कानपुर जिले में सदस्यता कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रवास पर आने के दौरान भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मो​र्चा कानपुर, बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सदर अजीत सिंह छाबड़ा के निवास स्थान पर गए।  जहां सिख समाज के सभी प्रतिनिधि गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ गुमटी नंबर 5 के प्रधान सरदार हरजीत सिंह, गुरुद्वारा संकट हरण सरसैया घाट के प्रधान सरदार रमिंदर सिंह,  रिंकू गुरु सिंह सभा कानपुर महानगर के प्रधान सरदार सिमरनजीत सिंह,  भगत सिंह सेवा समिति के सरदार गुरप्रीत सिंह कालरा सरदार हरमीत सिंह सरदार कमलजीत सिंह सरदार प्रदीप भाटिया सरदार हरदीप सिंह गुलाटी सरदार चरणजीत सिंह बंटी अखंड कीर्तनी जत्था के सरदार जयदीप सिंह भाटिया मौजूद थे।

PunjabKesari

विजय रूपाणी  को हमेशा याद रखेगा सिख समुदा: 
सिख समाज में उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा जो 2 वर्ष पूर्व तीन माह गुजरात प्रवास पर रहे। उन्होंने बताया की ​विजय रुपाणी मुख्यमंत्री काल में ऐतिहासिक सिख गुरुद्वारा कोट लखपत वेग द्वारका ऐतिहासिक गुरुद्वारों के लिए 10 करोड़ रुपए का अनुदान दिया था इसलिए उन्होंने जब तक सिख समाज का इतिहास रहेगा तब तक आज से 500 वर्ष बाद भी सिख समाज विजय रुपाणी जी को याद करेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए गुरुद्वारों और सिख समाज की तरफ से उनको सम्मानित किया गया।

PunjabKesari

विजय रुपाणी ने 110 सफाई कर्मचारी बहनों को बांटे साड़ियां
इसी दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल सांसद रमेश अवस्थी विधायक महेश त्रिवेदी जिला अध्यक्ष कानपुर दक्षिण शिवराम सिंह के नेतृत्व में विजय रुपाणी ने 110 सफाई कर्मचारी बहनों को प्रधानमंत्री के जन्मदिन सेवा सप्ताह के अंतर्गत साड़ियां बांट कर  उन्हें सम्मानित किया।  सफाई कर्मचारी आशा देवी पासवान, माया देवी, रानी सोनी, अनीता पटेल, गीता आरती, रेनू,  कंचन, प्रीति, मोना, सपना रचना राधा तुलसी बसंती ममता प्रेम देवी उषा अंजू स्नेहा आदि बहाने सफाई कर्मचारी साड़ी प्राप्त कर जय भाजपा जय मोदी जी बोलती हुई उनकी खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई कार्यक्रम में सरदार अजीत सिंह छाबड़ा सरदार रमिंदर  सिंह रिंकू मोहम्मद जावेद हाजी मोनू रंगरेज अनिल जैन अनीता सोनी नीतू सेगर आदि मौजूद रहीं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!