खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवानों की मौत, शिवपाल ने घटना पर जताया दुख, कहा- मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ

Edited By Ramkesh,Updated: 23 Dec, 2022 07:33 PM

shivpal expressed grief over the death of army soldiers

हाल में समाजवादी पार्टी में अपनी पार्टी का विलय करने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सिक्किम में हुए सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

लखनऊ: हाल में समाजवादी पार्टी में अपनी पार्टी का विलय करने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सिक्किम में हुए सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि सिक्किम में हुए सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों का निधन अत्यंत दु:खद, दुर्भाग्यपूर्ण व हृदयविदारक है। उन्होंने परिजनों के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। दुर्घटना में घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

सेना के 16 जवान शहीद 
दरअसल, शुक्रवार को उस समय भारतीय सेना के 16 जवान शहीद हो गये जब उनका वाहन उत्तरी सिक्किम के जेमा में गहरी खाई में गिर गया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतकों में से तीन कनिष्ठ अधिकारी और 13 जवान हैं। हादसे में चार अन्य घायल भी हुए हैं। घायल जवानों को हवाई मार्ग से अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर रवाना हुआ था। इसी दौरान 9324 फीट की ऊंचाई पर स्थित जेमा में वाहन एक संकरे मोड़ से गुजरते हुए खाई में गिर गया। घटना के बाद तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा, कि‘‘दुख की इस घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुट है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर जताया दुख
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सिक्किम में हुई सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों की मौत पर दुख जताया और कहा कि घायलों को इलाज के लिए हरसंभव सहायता मुहैया कराई गई है। सिक्किम में एक वाहन के खाई में गिर जाने से तीन जूनियर कमीशन्ड अधिकारियों (जेसीओ) समेत 16 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। शाह ने ट्वीट किया, “सिक्किम में हुई सड़क दुर्घटना में हमारी सेना के बहादुर जवानों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की गई है। उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।”

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!