शर्मनाक! मौसा ने किया अपनी ही नाबालिग भांजी संग रेप

Edited By Pooja Gill,Updated: 30 Mar, 2026 04:00 PM

shameful uncle rapes his own minor

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक मौसा ने अपनी नाबालिग भांजी के साथ रेप कर दिया...

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक मौसा ने अपनी नाबालिग भांजी के साथ रेप कर दिया। दरिंदा बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया और फिर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। लड़की के माता-पिता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी 
जानकारी के मुताबिक, 24 मार्च को वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 118/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि आरोपी रिश्ते में पीड़िता का मौसा लगता है। तहरीर में बताया गया कि 23 मार्च को सुबह करीब 10 बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने मिलकर उसकी तलाश की। जिसके बाद उन्हें पता चला कि लड़की का मौसा ही उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। 

परिजनों को पहले नहीं हुआ आरोपी पर शक
परिजनों ने बताया कि आरोपी उनका रिश्तेदार है। इसलिए उन्हें पहले उस पर शक नहीं हुआ। इसी बात का फायदा उठाकर वो उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने थाना कोतवाली देहात पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!