भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो ने टेंपो को मारी टक्कर, 8 की दर्दनाक मौत

Edited By Ramkesh,Updated: 03 May, 2022 12:35 PM

seven killed seven in critical condition in bolero and tempo collision

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब  तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर टेंपो को टक्कर मार दी। जिससे  सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। जिसमें सता यात्रियों की मौत हो गई। घायलों की चीख पुकार को सुनकर आस-सपा के  लोग मौके पर...

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर टेंपो को टक्कर मार दी। जिससे सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। जिससे 8 यात्रियों की मौत हो गई। घायलों की चीख पुकार को सुनकर आस-सपा के लोग मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन- फानन में सीएचसी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने सात को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रुप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

PunjabKesari

बता दें कि मामला कासगंज जिले में पटियाली थाना क्षेत्र के कायमगंज मार्ग के पास की बताई जा रही है। जहां पर एक टेंपो में सवार होकर संगत में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने टेंपो को टक्कर मार दी।

PunjabKesari

पुलिस ने बताया कि टेंपो में 6 सवार थे जबकि बोलों में 8 लोग सवार थे। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई। पुलिस हादसे के जांच में जुट गई है। 

PunjabKesari

वहीं सीएम योगी ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, ''मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जनपद कासगंज में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।'' ट्वीट में आगे कहा गया है, ''योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और घायलों का निःशुल्क उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।'

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!