पहले मारी टक्कर, फिर सड़क पर लिटाकर चढ़ाई कार... लाखों की बीमा की रकम के लिए हैवान बना पति

Edited By Anil Kapoor,Updated: 02 Aug, 2026 11:02 AM

man kills wife to grab rs 44 lakh insurance money

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सड़क किनारे मिला महिला का शव सड़क हादसा नहीं बल्कि बीमा की रकम हड़पने के लिए की गई सुनियोजित हत्या का मामला निकला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतका के पति समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार....

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सड़क किनारे मिला महिला का शव सड़क हादसा नहीं बल्कि बीमा की रकम हड़पने के लिए की गई सुनियोजित हत्या का मामला निकला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतका के पति समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई की रात ललपुरा थाना क्षेत्र के पौधिया गांव के पास सड़क किनारे एक महिला का शव मिला था। पुलिस ने बताया कि बैंक खाते की पर्ची के आधार पर महिला की पहचान मौदहा थाना के बमरौली गांव निवासी रीता (32) के रूप में हुई।

पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से रीता के पति अमर सिंह, अमित गुप्ता उर्फ राम, पुष्पेंद्र सोनी उर्फ साहिल और अभय सिंह उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त आल्टो कार और एक एयरटेल सिम कार्ड बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि रीता ने करीब ढाई वर्ष पहले अमर सिंह से प्रेम विवाह किया था। उन्होंने बताया कि रीता की यह दूसरी और अमर सिंह की तीसरी शादी थी।

ये भी पढ़ें:- सड़क पर आमने-सामने भिड़े ट्रक और टेंपो: 3 लोगों की दर्दनाक मौ/त, अभी तक नहीं हो सकी मृतकों की शिनाख्त

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच में पता चला कि आरोपियों पर कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उन्होंने रीता का जीवन बीमा कराया और उसकी हत्या कर उसे सड़क दुर्घटना का रूप देकर बीमा राशि हासिल करने की साजिश रची। उन्होंने बताया कि साजिश के अनुसार 44 लाख रुपए की बीमा राशि में से 15 लाख रुपए अमर सिंह को और शेष रकम अन्य आरोपियों में बांटी जानी थी।

पुलिस के अनुसार, साजिश के तहत रीता को पौधिया नहर मार्ग पर ले जाकर पहले कार से टक्कर मारी गई और फिर उसे सड़क पर लिटाकर दोबारा कार चढ़ा दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद अमर सिंह ने पत्नी की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराकर खुद को संदेह से बचाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, रीता के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया गया और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!