SaharanpurAccident : मसूरी घूमने निकले, घर नहीं लौटे 3 दोस्त, सहारनपुर हादसे ने उजाड़ दिए परिवार

Edited By Ramkesh,Updated: 18 Oct, 2026 03:04 PM

saharanpur accident 3 friends set off for a trip to mussoorie but never returne

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेलडा चौराहे के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार तड़के सहारनपुर में...

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेलडा चौराहे के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार तड़के सहारनपुर में मसूरी जा रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। कार में सवार पांचों लोग आगरा के रहने वाले थे और छुट्टी मनाने मसूरी जा रहे थे। वे शनिवार रात करीब 9 बजे आगरा से निकले थे।

पुलिस अधीक्षक (यातायात) शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 4 बजे नागल थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे उसका गाड़ी से नियंत्रण हट गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई; उसकी विंडस्क्रीन और बाकी शीशे टूटकर सड़क पर बिखर गए। फिलहाल घटना से परिजनों को रो- रोकर बुरा हाल हो गया। 

पुलिसकर्मियों और वहां से गुजर रहे लोगों ने कार के मलबे से पांचों लोगों को बाहर निकाला और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सक्षम उपाध्याय (23), साहिल तिवारी (25) और राहुल सिंह (25) के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि घायल सचिन और हेमंत का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने पीड़ितों के परिवारों को सूचित कर दिया है। एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ हो सकता है। पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि कहीं ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय नींद तो नहीं आ गई थी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!