साध्वी निरंजन ज्योति का प्रियंका पर हमला, कहा-अपना नाम बदल कर फिरोज प्रियंका रख लें

Edited By Ajay kumar,Updated: 01 Jan, 2020 04:13 PM

sadhvi niranjan jyoti attacked priyanka

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की और से मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के भगवा चोले पर दिए गए बयान पर सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रियंका पर हमला बोलते हुए कहा कि फर्जी गांधी कभी भी  भगवा को समझ नहीं सकतीं।

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की और से मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के भगवा चोले पर दिए गए बयान पर सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रियंका पर हमला बोलते हुए कहा कि फर्जी गांधी कभी भी  भगवा को समझ नहीं सकतीं। निरंजन ज्योति ने उन्हे सलाह भी दी की उन्हें अपना नाम फिरोज  प्रियंका कर लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रियंका को योगी सरकार से दिक्कत है क्योंकि मुख्यमंत्री अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। प्रियंका गांधी को यह बात स्पष्ट करनी चाहिए कि क्या वे दंगाइयों के पीछे खड़ी है। प्रियंका गांधी को भगवा के बारे में और अध्ययन करने की जरूरत है।

भगवा रंग ज्ञान और आत्मीयता का प्रतीक है। फतेहपुर से सांसद ने पूछा कि जिन्होंने निदोंषों को पीटा और पुलिस पर पत्थर  बाजी की क्या उन्हेंं सजा नहीं मिलनी चाहिए। ऐसा लगता है कि प्रियंका ने ही उपद्रवियों को भड़काया और उन्हें सड़को पर उतरने को कहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!