Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Jun, 2023 05:40 PM

Rubina bani Ruby, कहते हैं प्यार अंधा होता है। यह न जाति देखता है और न धर्म...और शायद यही प्यार की खूबसूरती भी है। मोहब्बत जब परवान चढ़ता है तो मजहब की दीवार भी बौनी पड़ जाती है। ऐसे कई मौके आए हैं, जब दो प्या
बहराइच, Rubina bani Ruby: कहते हैं प्यार अंधा होता है। यह न जाति देखता है और न धर्म...और शायद यही प्यार की खूबसूरती भी है। मोहब्बत जब परवान चढ़ता है तो मजहब की दीवार भी बौनी पड़ जाती है। ऐसे कई मौके आए हैं, जब दो प्यार करने वाले प्रेमियों ने धर्म की दीवार को तोड़कर मोहब्बत को हासिल किया है। ऐसी ही एक उदाहरण यूपी के बहराइच से सामने आया है। जहां रूबीना बेगम ने रूबी अवस्थी बनकर मंदिर में अपने प्रेमी के नाम का सिंदूर भरकर उसकी जीवन संगिनी बन गई।

रूबीना बेगम अब रूबी अवस्थी
मामला जिले के कोतवाली देहात इलाके का है। यहां के शिवपुरा गांव की रहने वाली रूबीना बेगम अब रूबी अवस्थी बन चुकी हैं। रुबीना ने हिन्दू रीति रिवाज के मुताबिक, मंदिर में अपनी मांग में सिंदूर भरकर अपने गांव के ही शेष कुमार अवस्थी नाम के अपने प्रेमी शादी कर ली है। दोनों की शादी से लड़का पक्ष बहुत खुश है। वहीं लड़की पक्ष नाराज है। हालांकि पुलिस की सुरक्षा में दोनों की शादी बीते 6 जून को एक मंदिर में करवा दी गई है। पुलिस की सुरक्षा में शेष और रूबीना ने शादी की। उसके बाद दोनों ने मंदिर में जाकर पूजा की।
15 दिन पहले दोनों शादी करने के लिए गांव से भागे
बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले दोनों शादी करने के लिए गांव से भाग गए थे। बता दें कि रूबी और शेष दोनों ही शिवपुरा गांव के रहने वाले हैं। दोनों की मुलाकात लगभग 2 साल पहले हुई थी। रूबी की उम्र 18 साल है और वो बैचलर की छात्रा है। वहीं, शेष 21 साल का है और प्राइवेट नौकरी करता है। लगभग 15 दिन पहले दोनों शादी करने के लिए गांव से भागकर मुंबई चले गए थे। जिसके चलते लड़की पक्ष के लोगों ने शेष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस सुरक्षा में दोनों की करवाई गई शादी
लड़की पक्ष का कहना था कि उनकी बेटी नाबालिग है और शेष उसको बहला फुसलाकर ले गया है। गांव में माहौल तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस ने दोनों को मुंबई से बरामद कर लिया। उसके बाद युवती को वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया। वहीं लड़के को पुलिस हिरासत में रखा गया। रूबीना का कहना है कि वो अब आगे की जिंदगी शेष के साथ हिंदू बनकर रहेगी। दोनों ने कोर्ट में कहा कि वो शादी करना चाहते हैं। वहीं, लड़की ने अपनी मार्कशीट भी दिखाई, जिससे वो बालिग साबित हो रही थी। जिसके बाद, कोर्ट ने दोनों को अपने मन से शादी करने की इजाजत दे दी। 6 जून को वकील दिनेश जायसवाल ने रूबीना के हिंदू बनने के पेपर तैयार करवाएं। उसके बाद पुलिस सुरक्षा में दोनों की शादी करवाई गई।