रतन टाटा के निधन से शोक की लहर, 11 साल पहले गए थे ताजमहल का दीदार करने....कहा था- मेरे दिल में बसता है ताज

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Oct, 2024 07:45 AM

ratan tata had come to see the taj mahal 11 years ago

Agra News:टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। रतन टाटा का उत्तर प्रदेश के आगरा से भी जुड़ाव रहा है। वो 3 सितंबर 2013 को आगरा आए थे। उन्होंने ताजमहल का...

Agra News: (मानवेन्द्र मल्होत्रा) टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। रतन टाटा का उत्तर प्रदेश के आगरा से भी जुड़ाव रहा है। वो 3 सितंबर 2013 को आगरा गए थे। उन्होंने ताजमहल का दीदार किया था। वह यहां परिवार के कुछ सदस्यों के साथ ताजमहल देखने गए थे। तब वह यहां करीब एक घंटा रुके। जब रतन टाटा ताज देखने के लिए गुजरे तो तब वहां ट्रैफिक रोक दिया गया था।

PunjabKesari

11 साल पहले ताजमहल का दीदार करने गए थे रतन टाटा
मिली जानकारी के मुताबिक, इंजीनियरिंग और वास्तुकला की महानतम प्रस्तुति ताजमहल है। यह ना आज और ना कल इस तरह दोबारा नहीं बन सकता है। यह टिप्पणी देश के विख्यात उद्योगपति रतन टाटा ने ताजमहल के अवलोकन के बाद विजिटर बुक पर लिखी थी। यह रविवार का दिन था। रतन टाटा ने ग्रुप के को-आपरेटिव वाइस चेयरमैन डीके बेरी व मैक्सिकन उद्योगपति के साथ ताजमहल का दीदार किया। एक घंटे तक ताज की खूबसूरती निहारकर उन्होंने इसकी वास्तुकला की भी जानकारी ली। एएसआई के अधिकारियों व टाटा उत्पादों की डीलर डॉ. रंजना बंसल से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि ताजमहल उनके दिल में है। वह ताजमहल के लिए कुछ ना कुछ करने की सोचते रहते थे।

PunjabKesari

डायना सीट पर खिंचवाई थी फोटो
ताजमहल के मुख्य द्वार पर पहुंचते ही उन्होंने इसकी सुंदरता को निहारा। डायना सीट पर बैठकर फोटो खिंचवाई। गाइड डॉ. मुकुल पांड्या से ताज के इतिहास तथा वास्तुकला की उन्हें जानकारी ली। ताजमहल में उनकी मुलाकात शहर के अस्थि रोग चिकित्सक डा. डीवी शर्मा से भी मुलाकात हुई।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!