Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 21 Nov, 2023 05:11 PM

साध्वी दुष्कर्म और हत्या के मामलों में हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में सज़ा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को फिर से जेल से छुट्टी मिल गई है। गुरमीत सिंह आज डेढ़...
बागपत: साध्वी दुष्कर्म और हत्या के मामलों में हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में सज़ा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को फिर से जेल से छुट्टी मिल गई है। गुरमीत सिंह आज डेढ़ बजे कड़ी सुरक्षा में सुनारिया जेल से बाहर आया और उसका काफिला बागपत के बरनावा स्थित आश्रम के लिए रवाना हो गया। करीब आधा दर्जन गाड़ियों का काफिला करीब साढ़े तीन बजे बरनावा आश्रम पहुंचा।

बता दें कि गुरमीत राम रहीम को पांच बार पैरोल और तीन बार फरलो मिल चुकी है। पिछले पांच बार से गुरमीत राम रहीम बरनावा आश्रम में ही पैरोल/फरलो काटता है। आश्रम में गुरमीत राम रहीम के पहुंचने की खबर मिलते ही आश्रम में श्रद्धालुओं का आना भी शुरू हो गया। आश्रम के सेवादार श्रद्धालुओं को तलाशी के बाद आश्रम में प्रवेश करा रहे हैं।

गुरमीत राम रहीम को बार-बार मिल रही पैरोल और फरलो को लेकर सियासी गणित भी लगाया जा रहा है। पूर्व में जब राम रहीम को पैरोल मिली थी तब हरियाणा में पंचायत चुनाव और आदमपुर विधनसभा का उप चुनाव था और अब मिली छुट्टी को भी राजनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है इस बार राजस्थान मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में चुनाव होने वाले है। फिलहाल तो गुरमीत राम रहीम बरनावा आश्रम में 21 दिन गुज़ारेगा।