Edited By Ramkesh,Updated: 20 Apr, 2023 01:48 PM

उत्तर प्रदेश में होने जा रहे निकाय चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर राजभर पर गंभीर आरोप लगाया है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने जा रहे निकाय चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर राजभर पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने वीडियो जारी कहा कि पार्टी अपने उद्देश्य से भटक गई है। परिवार और बेटों के मोह में राजभर सिमट गए हैं। जिसकी वजह से शशि प्रकाश सिंह ने पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कई अहम पदों पर से ईमानदारी से काम किया, लेकिन जिस उद्देश्य से पार्टी में हम शामिल हुए थे पार्टी उस मिशन से भटक गई है। उन्होंने पार्टी के कई नेता हमारे संपर्क में है। अगले महीने महाराणा प्रताप की जयंती पर बैठक के फैसला लिए जाएगा कि आगे हमे क्या करना होगा।
ये भी पढ़ें:- अखिलेश ने लगाया BJP पर आरोप- वादा करो, भूल जाओ और बुनियादी मसलों से ध्यान हटाओ...यही है भाजपा की रणनीति
लखनऊः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले नगर निकाय चुनाव (municipal elections) के बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर भाजपा (BJP) सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, वादा करो, भूल जाओ और बुनियादी मसलों से ध्यान हटाओ, भाजपा की यही रणनीति है। अखिलेश ने कहा कि, भाजपा सरकार बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नए-नए मुद्दे उछाल देती है। यही उनकी रणनीति है।