अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Edited By PTI News Agency,Updated: 18 May, 2022 04:02 PM

pti uttar pradesh story

अमेठी (उप्र) 18 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की थाना कमरौली पुलिस ने एक ट्रक में 517 पेटियों में 60 लाख रूपये की कीमत की 4559 लीटर विभिन्न ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी...

अमेठी (उप्र) 18 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की थाना कमरौली पुलिस ने एक ट्रक में 517 पेटियों में 60 लाख रूपये की कीमत की 4559 लीटर विभिन्न ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान कमरौली लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग से एक ट्रक में लदी अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियों के साथ दो अभियुक्तों -विक्रम मेघवाल और जाकिर खां - को गिरफ्तार किया गया।

एएसपी ने बताया कि तलाशी में वाहन से विभिन्न ब्राण्डों के 517 पेटी (4559 लीटर) शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक विक्रम मेघवाल से नमक की बोरियों व शराब की बिल्टी मांगने पर नही दिखा सका ।
एएसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि यह माल हरियाणा से लोड किया गया है तथा बिहार ले जा रहे थे ।

उन्होंने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!