नड्डा ने आगरा में महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की

Edited By PTI News Agency,Updated: 21 Jan, 2022 09:50 PM

pti uttar pradesh story

आगरा, 21 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को संगठन की बैठक में शामिल होने आये भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यहां राजेश्वर महादेव मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की । भाजपा के एक नेता ने इसकी जानकारी दी ।

भाजपा नेता ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यहां आने के बाद सबसे पहले राजेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और इस प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना की ।

उन्होंने बताया कि मंदिर में विधि विधान के साथ महादेव की पूजा करने के बाद वह संगठन की बैठक में शामिल होने के लिये रवाना हो गये ।

इस बीच, मिली जानकारी अनुसार पूर्व विधायक और राष्ट्रीय लोक दल के नेता कालीचरण सुमन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नड्डा ने उन्हें पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलवायी ।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!