तीन लापता किशोरियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Edited By PTI News Agency,Updated: 17 Jun, 2021 01:59 PM

pti uttar pradesh story

नोएडा, 17 जून (भाषा) नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के खैरपुर गांव से लापता हुई एक किशोरी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को बरामद किया। पुलिस ने किशोरी को अगवा करने वाले आशीष खारी नामक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है और पुलिस किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण करवा रही है। उन्होंने बताया कि खैरपुर गांव से लापता हुई दो नाबालिग बहनों को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। किशोरियों को अगवा करने वाले दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!