मिशन 2022 में जुटी प्रियंका गांधी, लखनऊ में ढूंढ रहीं घर

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Oct, 2019 06:41 PM

priyanka gandhi engaged in mission 2022 searching

कांग्रेस की महासचिव और यूपी की प्रभारी राज्य में अपने और पार्टी का आधारा मजबूत करने में जुटी हुईं है। बताया जा रहा है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रियंका को पार्टी का चेहरा घोषित कर सकती है। राज्य में कांग्रेस नेताओं और...

लखनऊः कांग्रेस की महासचिव और यूपी की प्रभारी राज्य में अपने और पार्टी का आधारा मजबूत करने में जुटी हुईं है। बताया जा रहा है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रियंका को पार्टी का चेहरा घोषित कर सकती है। राज्य में कांग्रेस नेताओं और वर्करों को एकजुट करने में जुटी प्रियंका अपने घर ढूंढ रही हैं। ताकि चुनावों में वह अधिक से अधिक समय पार्टी को दे सके।

बताया जा रहा है कि प्रियंका ने गोमती नगर में एक घर का मुआयना किया है। इसके साथ ही पराग नारायण रोड पर एक घर देखा, जो कांग्रेस से पूर्व सांसद शीला कौल का है। यह वह घर है जहां आजादी से पहले महात्मा गांधी ने कौल से भेंट के दौरान अपने हाथों से एक पौधा लगाया था जो कि आज भी वहां जस का तस मौजूद है।

सूत्रों के मुताबिक, चुनावी रणनीति तय करने के लिए प्रियंका जनता से संवाद करने के लिए आशियाना ढूंढ रही है। प्रियंका पार्टी संगठन से नाखुश हैं। इसलिए वह संगठन को मजबूत करने के इरादे से अपना ज्यादा से ज्यादा समय राज्य में रहकर पार्टी के लिए देना चाहती हैं। प्रियंका गांधी को SPG सुरक्षा मिली हुई है, ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से वह ऐसे घर की तलाश में हैं जहां उनकी सुरक्षा प्रभावित न हो।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!