Edited By Ramkesh,Updated: 14 Jun, 2020 08:16 PM

जनपद से सनसनीखेज सामने आई है। जहां पर दफनाने के एक सप्ताह बाद एक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मुजफ्फरनगर: जनपद से सनसनीखेज सामने आई है। जहां पर दफनाने के एक सप्ताह बाद एक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला के ससुराल वालों ने कथित तौर पर दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक जिले के शिकारपुर गांव में पिछले सप्ताह तबस्सुम की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। उसके शव को दफना दिया गया था। वह उस वक्त गर्भवती थी। मामला जब पुलिस की जानकारी में आया तो पुलिस ने शव को एक सप्ताह बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि तबस्सुम और उसकी बहन तरन्नुम की शादी चार साल पहले आस मोहम्मद तथा उसके भाई से हुई थी। आरोप है कि अधिक दहेज के लिए दोनों बहनों को परेशान किया जाता था।