अवैध रूप से संचालित हुक्काबार पर पुलिस का छापा, मालिक सहित 24 लोग गिरफ्तार

Edited By Ajay kumar,Updated: 07 Dec, 2019 11:42 AM

police raid on illegally operated hookahbar 24 people including owner arrested

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस ने अवैध रुप से चल रहे हुक्काबार पर छापा मार कर 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। हुक्काबार में मौके से शराब की बोतल, नशीले पदार्थ, हुक्के में प्रयुक्त होने वाली सामग्री...

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस ने अवैध रुप से चल रहे हुक्काबार पर छापा मार कर 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। हुक्काबार में मौके से शराब की बोतल, नशीले पदार्थ, हुक्के में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद की गई है।
PunjabKesari
जानकारी मुताबिक अलाउद्दीन हुक्काबार थाना क्वार्सी के किशनपुर तिराहे के पास स्थित है। पुलिस के अनुसार कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि रामघाट रोड पर अलाउद्दीन हुक्काबार अवैध रुप से संचालित हो रहा है। यहीं पर दो महीने पहले फायरिंग की घटना भी हुई थी, जिसमें दो लोग घायल भी हुए थे। शुक्रवार देर शाम क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन ने  हुक्काबार में छापा मारा कर कार्रवाई की तो दो दर्जन से ज्यादा लोग यहां बार में मौजूद मिले। वहीं हुक्काबार के काउंटर से नशीला पदार्थ व शराब मिली है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए क्षेत्राधिकारी ने हुक्काबार को सील कर दिया है।
PunjabKesari
सिविल लाइन क्षेत्राधिकारी अनिल समानिया ने बताया कि हुक्काबार संचालक व पकड़े गये लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग यहां बर्थ डे मनाने के लिए आये थे। लेकिन पुलिस का मानना है कि हुक्काबार में जन्म दिन नहीं मनाया जाता है। वहीं हुक्काबार चलाने का कोई परमिशन नहीं है और न ही होता है। जिससे मालिक सहित 24 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!