'विरोध किया तो पूरे परिवार का नाश कर दूंगा...' तांत्रिक ससुर की इस एक धमकी ने अपनों को ही बना दिया उसका कातिल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 03 Jul, 2026 08:24 AM

son in law and 4 others arrested in connection with the murder of a tantrik

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक दिव्यांग तांत्रिक की हत्या के आरोप में उसके दामाद और नाती समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि तांत्रिक की हत्या अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद के कारण की गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सुभाष के...

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक दिव्यांग तांत्रिक की हत्या के आरोप में उसके दामाद और नाती समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि तांत्रिक की हत्या अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद के कारण की गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सुभाष के रूप में हुई है, जिसका धड़ मंगलवार को घोसी थाना क्षेत्र में एक राजमार्ग पुल के नीचे मिला था। बाद में उसका कटा हुआ सिर पास की झाड़ियों से बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें:- 'ना चंदा मिलेगा, ना दान और ना वोट...' अयोध्या मामले पर BJP के खिलाफ Akhilesh का अब तक का सबसे बड़ा हमला

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पत्रकारों को बताया कि मोहम्मदाबाद गोहना के सड्डोपुर का निवासी सुभाष लंबे समय से गोरखपुर में रह रहा था और तंत्र-मंत्र तथा झाड़-फूंक का काम करता था। पूछताछ के दौरान घोसी क्षेत्र के मिर्जा जमालपुर गांव के रहने वाले मुख्य आरोपी और मृतक के दामाद भरत ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी मां बीमार हो गई थी, जिसके बाद सुभाष ने इलाज कराने के बजाय कथित तौर पर दावा किया था कि वह तंत्र-मंत्र के जरिए उन्हें ठीक कर देगा, लेकिन मां की मौत हो गई। कुछ दिन बाद भरत की पत्नी और सुभाष की बेटी को तेज सिरदर्द की शिकायत हुई। भरत का आरोप है कि इस बार भी सुभाष ने अस्पताल में इलाज कराने से मना किया और झाड़-फूंक तथा धार्मिक अनुष्ठानों के जरिए इलाज करने की बात कही।

ये भी पढ़ें:- Road Rage मर्डर: कार विवाद के बाद दफ्तर ले जाकर किशोर की ह/त्या, CCTV ने खोला आरोपियों का खौफनाक राज

पुलिस के अनुसार, झाड़-फूंक के इसी कथित इलाज के दौरान भरत की पत्नी की भी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि भरत का कहना है कि जब उसने इन मौतों को लेकर सुभाष से सवाल किया, तो उसने कथित तौर पर धमकी दी कि अगर भरत ने सुभाष का विरोध किया तो उसके पूरे परिवार का नाश हो जाएगा। पुलिस के अनुसार इसके बाद भरत को विश्वास हो गया कि उसका ससुर तंत्र-मंत्र के जरिए उसके परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है। पुलिस के अनुसार, डर और गुस्से में भरत ने अपने बेटे और दो अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर सुभाष की हत्या की साजिश रची।

ये भी पढ़ें:- VIP बिल्डिंग में चल रहा था साइबर ठगी का धंधा, 119 गिरफ्तारियां देख भड़के अखिलेश—BJP सरकार से पूछा ये तीखा सवाल

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने सुभाष को गोरखपुर से बुलाया, शराब पिलाई और एक सुनसान जगह पर किसी धारदार हथियार से उसका सिर काट दिया। इसके बाद आरोपियों ने पहचान छिपाने और जांच को भटकाने के लिए धड़ को राजमार्ग पुल के नीचे फेंक दिया तथा कटे हुए सिर को पास की झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वैज्ञानिक साक्ष्यों, निगरानी से मिली जानकारी और पूछताछ के आधार पर इस मामले का खुलासा किया गया। उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार तथा अन्य सामान भी बरामद किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!