खाना खाया... बिल मांगा तो चाकुओं से गोदा! दलित ढाबा मालिक पर बदमाशों ने किए ताबड़तोड़ वार, जातिसूचक गालियां भी दी

Edited By Purnima Singh,Updated: 20 Jun, 2026 03:21 PM

dhaba owner attacked with a knife after asking for payment

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में खाने का बिल भरने के लिए कहने पर एक ढाबा मालिक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि ढाबा मालिक को गंभीर स्थिति में बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती...

बलरामपुर : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में खाने का बिल भरने के लिए कहने पर एक ढाबा मालिक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि ढाबा मालिक को गंभीर स्थिति में बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने बताया कि दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) ज्योतिश्री ने बताया कि राहुल सोनकर के ढाबे पर बुधवार को खाना खाने आए राजू सिंह और संजय सिंह बिल का भुगतान किए बिना ही जाने लगे। उन्होंने बताया कि बिल भरने के लिए कहने पर संजय और राजू ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर राहुल को घायल कर दिया। 

ज्योतिश्री ने बताया कि कोतवाली नगर थाने में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!