पुलिस ने बंधक बनाकर रखी गई वृद्ध महिला को मुक्त कराया, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Umakant yadav,Updated: 03 Jul, 2020 05:29 PM

police freed old woman held hostage accused arrested

पुलिस ने जिले में कथित तौर पर बंधक बना कर रखी गई एक वृद्ध महिला को मुक्त करा लिया है और इस सिलसिले में उसके एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया है।...

शाहजहांपुर: पुलिस ने जिले में कथित तौर पर बंधक बना कर रखी गई एक वृद्ध महिला को मुक्त करा लिया है और इस सिलसिले में उसके एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि थाना सदर बाजार अंतर्गत अमन जई मोहल्ले में रहने वाली कमला देवी (65) को उनके पड़ोस में रहने वाले भगवान दास नाम के व्यक्ति ने एक वर्ष से उनके ही मकान में उन्हें बंधक बना कर रखा था। आरोपी ने उनकी संपत्ति हड़पने के मकसद से ऐसा किया था।

उन्होंने बताया कि महिला को मुक्त करा लिया गया है। उनके पति की मृत्यु हो चुकी है और अपने घर में अकेली ही रहती थी। कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!