दो मुंह और 4 आंखों वाला अनोखा बछड़ा देखने दूर-दूर से अरविंद के घर पहुंच रहे लोग, मान रहे दैवीय चमत्कार

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 14 Jun, 2021 04:37 PM

people reaching arvind s house from far and wide to see a unique calf

कुदरत की कलम कब कैसे किस ओर मुड़ जाए कोई नहीं समझ सकता। उससे बड़ा कोई कलाकार भी नहीं होता। तभी तो आए दिन कुछ ऐसी बातें सामने आती हैं जिसे...

चंदौलीः कुदरत की कलम कब कैसे किस ओर मुड़ जाए कोई नहीं समझ सकता। उससे बड़ा कोई कलाकार भी नहीं होता। तभी तो आए दिन कुछ ऐसी बातें सामने आती हैं जिसे सुनकर व देखकर इंसान हैरत में पड़ जाता है। उत्तर प्रदेश के चंदौली में भी कुदरत की ऐसी ही कलाकृति दिखी जिसे देखकर लोग अवाक् रह गए। दरअसल चंदौली के बरहुली गांव के रहने अरविंद यादव की गाय ने रविवार की सुबह एक बछड़े को जन्म दिया। मगर दो सिर व 4 आंखों वाला बछड़ा लोगों के लिए कौतूहल का केंद्र बना हुआ है। इस बछड़े के दोनों सिर आपस में जुड़े हुए हैं और दो मुंह, दो कान और चार आंखे हैं।

बता दें कि बछड़े को देखने के लिए आसपास से सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट रही है। हालांकि अरविंद और उनका परिवार एक तरफ जहां इसे कुदरत का करिश्मा समझ कर हैरान हैं। वहीं गांव के कुछ लोग इसे दैवीय चमत्कार भी मान रहे हैं। इस अजूबे बछड़े को देखने के लिए आसपास के गांव के लोग भी अरविंद यादव के घर पहुंच रहे हैं। वहीं दो सिर बनने की वजह को पशु चिकित्सा विज्ञान भ्रूण विकसित होने के दौरान सेल्स के एबनार्मल डेवलपमेंट बताता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!