योगी की वापसी पर अपराधियों में दहशत: सरेंडर करने पुलिस स्टेशन पहुँचा बदमाश, कहा- मुझे गोली मत मारो

Edited By Imran,Updated: 16 Mar, 2022 03:32 PM

panic among criminals on yogi s return

प्रदेश में दोबारा योगी की सरकार आते ही अपराधियों में खलबली मच गई है। एनकाउंटर के डर से खुद को सरेंडर करने लगे हैं। दरअसल, गोंडा के थाना छपिया में 25 हजार का एक इनामी बदमाश सरेंडर करने पहुँचा।

गोंडा: प्रदेश में दोबारा योगी की सरकार आते ही अपराधियों में खलबली मच गई है। एनकाउंटर के डर से खुद को सरेंडर करने लगे हैं। दरअसल, गोंडा के थाना छपिया में 25 हजार का एक इनामी बदमाश सरेंडर करने पहुँचा। उसके हाथ में एक तख्ती थी, जिस पर लिखा था- मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूँ, मुझे गोली मत मारो। इस अपराधी की पहचान गौतम सिंह के रूप में हुई है। वह गल्ला व्यवसायी अपहरण कांड का आरोपित है। पुलिस ने बताया कि उसने अब कोई अपराध करने से भी तौबा किया है।

 

अपने भाई के साथ सरेंडर करने पहुँचे गौतम सिंह ने कहा, “सर मुझे माफ कर दीजिए, मैं बहुत डर गया हूँ। कप्तान साहब का सुनकर कि गोली मार देंगे, मैं बहुत डर गया हूँ। सर मुझे माफ कर दीजिए। आत्म समर्पण कर रहा हूँ मैं। मुझे गोली मत मारिए सर। मैं तांबेपुर का रहने वाला हूँ। मेरा नाम गौतम सिंह है और पिता का नाम राजेश्वरी सिंह है। मैंने गल्ला व्यापारी को उठाया था। बभनान से उसके दुकान से मेरे साथ राजकुमार, शिवम, जुबेर थे। कप्तान साहब गोली मार देते हैं इस बात को सुनकर मैं डर गया।”

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!