OMG: मेकअप कराने ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन हुई लापता, बिना बहू के लौटी बारात

Edited By Ramkesh,Updated: 27 Jun, 2023 03:23 PM

omg the bride went missing after going to the beauty parlor for make up

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से अजीबो गरीब मामला सामने आया है,  जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल,  जोया क्षेत्र के गांव में बारात आई थी शादी की तैयारियां चल रही थी सभी को खुशी से झूम रहे थे। इस बीच दुल्हन मेकअप कराने के लिए अपनी सहेलियों संग ब्यूटी...

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से अजीबो गरीब मामला सामने आया है,  जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल, जोया क्षेत्र के गांव में बारात आई थी शादी की तैयारियां चल रही थी सभी को खुशी से झूम रहे थे। इस बीच दुल्हन मेकअप कराने के लिए अपनी सहेलियों संग ब्यूटी पार्लर गई हुई थी। काफी देर तक दुल्हन घर नहीं आई तो परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई। दुल्हन की तलाश शुरू की गई तो उसका कहीं कुछ भी पता नहीं चल सका।

PunjabKesari

इधर बारात घर पहुंच चुकी थी। जब इस बात की जानकारी दुल्हे पक्ष के लोगों को हुई तो हंगामा खड़ा होगा। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। उसके बराती मायूस हो कर वापस लौट गए। दुल्हन के लापता होने से नाराज दूल्हे ने परिजनों लड़की पक्ष पर धोखे देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इससे समाज में हमारी बदनामी हुई है।  

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक मामला मामला कोतवाली डिडौली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर एक किसान की बेटी की बरात नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव से सोमवार को गांव आई थी। बारात दिन की थी। दोपहर होने से पहले किसान की बेटी सजने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी। इस दौरान बरात भी वहां पहुंच गई। लेकिन दुल्हन ब्यूटी पार्लर से वापस नहीं लोटी। बरात पक्ष को पता चला कि दुल्हन मेकअप कराने के लिए ब्यूटी पार्लर गई है। शादी की अन्य तैयारियां चल रही थी। बारात चढ़ने से पहले कुछ रस्म होनी थी, लेकिन वह शाम पांच बजे तक वापस नहीं आई।जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका। दुल्हन के न मिलने पर काफी देर रात बारात भी बैरंग लौट गई।

मामले की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस गांव में पहुंची। बाद में परिजनों ने अनहोनी के चलते थाने में तहरीर दी। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थी। देर शाम दूल्हा बिना दुल्हन के अपने गांव लौट गया। सीओ विजय कुमार राणा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। गायब हुई युवती की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!