Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 Oct, 2023 02:48 PM

Noida News: थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर गांव में 14 अक्टूबर को समोसा बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से 7 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में उपचार के दौरान बीती रात 8 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। इस घटना में 2 लोगों की पूर्व में मौत....
Noida News: थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर गांव में 14 अक्टूबर को समोसा बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से 7 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में उपचार के दौरान बीती रात 8 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। इस घटना में 2 लोगों की पूर्व में मौत हो चुकी है । थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 14 अक्टूबर को सुबह सलारपुर गांव के भूप सिंह भड़ाना के मकान में रहने वाले रणबीर गुप्ता अपने घर पर समोसा बना रहे थे। उसी समय छोटा गैस सिलेंडर फट गया जिससे रणवीर (24 वर्ष), गुड़िया (32 वर्ष), माया (25 वर्ष), मालती (42 वर्ष), विजय (32 वर्ष) रणधीर (24 वर्ष) सरोज (22 वर्ष) और 8 वर्षीय एक बालक कान्हा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
अस्पताल में उपचार के दौरान बीती रात को मासूम ने तोड़ा दम
उन्होंने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान बीती रात को कान्हा ने दम तोड़ दिया। सिंह ने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से झुलसीं मालती देवी की 18 अक्टूबर की रात को तथा रणधीर की 20 अक्टूबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें:-
अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा- 'आजम खान के परिवार को प्रताड़ित किए जाने का कुचक्र बेहद निंदनीय'
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके परिवार के सदस्यों को अलग-अलग जेलों में भेजे जाने के सरकारी फैसले पर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा है कि आजम खान के परिवार को जिस प्रकार प्रताड़ित किए जाने का कुचक्र चल रहा है वो बेहद निंदनीय है। सपा प्रमुख ने रविवार की शाम सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘माननीय आजम खान के परिवार को जिस प्रकार प्रताड़ित किए जाने का कुचक्र चल रहा है वो बेहद निंदनीय है। परिवार के सदस्यों को अलग-अलग (जेलों में) करना सत्ताधारियों की सियासत का पुराना चलन है और उम्र के तक़ाज़े से किसी भी हाल में जायज नहीं। इंसाफ के लिए उनके संघर्ष में हम सब साथ खड़े रहे हैं और रहेंगे।