नोएडा: सीएम योगी की देर रात वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, राजस्व वसूली पर दिया जोर

Edited By Imran,Updated: 01 Nov, 2022 02:50 PM

noida late night review meeting of cm yogi with senior officials

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ 31 अक्टूबर से नोएडा के दौरे पर है। यहां शाम को डेटा सेंटर के उद्घाटन के बाद वो नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के अधिकारियों के साथ सोमवार रात ग्रेटर...

नोएडा: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ 31 अक्टूबर से नोएडा के दौरे पर है। यहां शाम को डेटा सेंटर के उद्घाटन के बाद वो नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के अधिकारियों के साथ सोमवार रात ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के कार्यालय में बैठक की। अपनी बैठक के दौरान सीएम ने तीनों विकास प्राधिकरण को 15 नवंबर तक जिले की तमाम सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के साथ ही जिला प्रशासन शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करने के आदेश दिए।  

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के साथ ही राजस्व वसूली पर दिया जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर की कानून-व्यवस्था और जिले में चल रही विकास योजनाओं के बारे में जानकारी ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाएं। विकास योजनाओं को और तेजी से पूरा करें। सीएम ने बैठक में कहा कि जब पैसा होगा तभी विकास योजनाएं तेजी के साथ आगे बढ़ेंगी। जिला प्रशासन शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करें। विकास प्राधिकरण बकाया वसूलने पर ध्यान दें। बिल्डर और दूसरे डिफॉल्टर से बकाया पैसा सख्ती से वसूला जाए। मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन और तीनों विकास प्राधिकरण को आदेश दिया कि 15 नवंबर तक जिले की तमाम सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा- सड़कों में गड्ढे होने से अर्थव्यवस्था को नुकसान होता है। वाहनों को नुकसान होता है। आम आदमी को परेशानी होती है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा अंतरराष्ट्रीय स्तर के शहर हैं, यहां यातायात अच्छा होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा की
मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं पर कहा विकास योजनाएं समय पर पूरी होनी चाहिए। काफी समय तक लंबित रहने से परियोजनाओं की लागत बढ़ती है। इससे पैसे का दुरुपयोग होता है। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन कायाकल्प की भी समीक्षा की और प्राधिकरण व जिला प्रशासन को आदेश दिया कि इसके तहत चल रहे कार्यों को समय पर पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को परस्पर सामंजस्य कायम करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा- दोनों का काम आम जनता की समस्याओं को दूर करना है। इसलिए मिलकर उनकी परेशानियों का समाधान करें। उन्होंने आगामी नगर निकाय चुनाव पर जनप्रतिनिधियों को सलाह देते हुए कहा राज्य में नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं। जनप्रतिनिधि संयमित भाषा का इस्तेमाल करें।

वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे
समीक्षा बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा के सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर सहित कई वरिष्ठ नेता व अधिकारी बैठक में शामिल हुए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!