नोएडा: 81 गांव के किसान महामाया फ्लाईओवर पर हुए इकट्ठा, दिल्ली कूच करने को तैयार

Edited By Umakant yadav,Updated: 02 Dec, 2020 02:13 PM

noida 81 village farmers gathered at mahamaya flyover ready to travel to delhi

नए कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के सैकड़ों कार्यकर्ता बुधवार को महामाया फ्लाईओरव पर इकट्ठे हुए, तथा वहां से दोपहर बाद डीएनडी के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करने की इनकी योजना है...

नोएडा: नए कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के सैकड़ों कार्यकर्ता बुधवार को महामाया फ्लाईओरव पर इकट्ठे हुए, तथा वहां से दोपहर बाद डीएनडी के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करने की इनकी योजना है। किसान नेता सुखबीर खलीफा ने बताया कि भारतीय लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह के नेतृत्व में किसान डीएनडी पुल पर इकट्ठे होंगे, तथा वहां से दिल्ली के लिए कूच करेंगे।

उन्होंने बताया कि 81 गांव के किसान सुबह महामाया फ्लाईओवर के पास इकट्ठे हुए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने पुलिस की एक नहीं सुनी। खलीफा ने बताया कि पुलिस ने महामाया फ्लाईओवर से चलने के बाद किसानों को दलित प्रेरणा स्थल के पास दोबारा से रोक लिया और यहां पर पुलिस और किसानों के बीच नोकझोंक हुई।

पुलिस का मानना है कि अगर किसानों ने डीएनडी पर जाम लगा दिया तो, नोएडा और दिल्ली का संपर्क पूरी तरह से टूट जाएगा। किसान नेता सुखबीर पहलवान ने मांग की है कि केन्द्र सरकार किसानों के उनकी फसल के दाम तय करने का अधिकार दे और जिस तरह से उद्योगपति अपने उत्पाद का दाम तय करता है, उसी तरह से किसान अपने उत्पाद का दाम तय करें। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को अपनी फसल का दाम तय करने का अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक किसानों की बदहाली खत्म नहीं होगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!