मुजफ्फरनगर: जेबकतरों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 41 हजार रुपयों समेत 4 महिलाएं गिरफ्तार, बैंकों से पैसे निकालने वालों को बनाती थीं निशाना

Edited By Mamta Yadav,Updated: 08 Apr, 2022 01:34 PM

muzaffarnagar inter state gang of pickpockets busted 4 women arrested

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर पुलिस ने 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर जेबकतरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है और उनके पास से 41,000 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर पुलिस ने 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर जेबकतरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है और उनके पास से 41,000 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बुढ़ाना के क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बुढ़ाना क्षेत्र में हुई घटना के संदर्भ में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया और इनके पास से 41,000 रुपये बरामद किए। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान गौरी, सोनिया, जगवती और नेहा के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 30 से 35 साल के बीच है और वे मध्य प्रदेश की निवासी हैं।

पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने खुलासा किया कि वे उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में बैंकों से पैसे निकाल कर बाहर आने वाले लोगों को निशाना बनाती थीं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!