Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 14 Apr, 2021 12:07 PM
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पंचायत चुनाव से पहले आपराधिक रिकॉर्ड वाले सौ लोगों को जिलाबदर कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पंचायत चुनाव से पहले आपराधिक रिकॉर्ड वाले सौ लोगों को जिलाबदर कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस बाबत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्र के 112 असामाजिक तत्वों को छह महीने के लिए जिलाबदर कर दिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि जिलाबदर किया गया कोई भी व्यक्ति जिले में पाया गया तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में 15 अप्रैल से पंचायत चुनाव होने वाले हैं जो चार चरणों में संपन्न होंगे। मुजफ्फरनगर जिले में 19 अप्रैल को मतदान होगा।