मुण्डेरवा चीनी मिल: बॉयलर ट्यूब फटने से पेराई प्रभावित, लखनऊ के इंजीनियर मरम्मत में जुटे

Edited By Umakant yadav,Updated: 12 Dec, 2020 01:28 PM

munderava sugar mill crushing affected by boiler tube burst

उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के मुण्डेरवा चीनी मिल का बॉयलर ट्यूब फटने से पेराई प्रभावित हो गई है। बॉयलर ट्यूब की मरम्मत करने के लिए चार दिनों से इंजीनियरों की टीम लगी हुई है। प्रधान प्रबंधक बृजेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कहा कि...

बस्ती: उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के मुण्डेरवा चीनी मिल का बॉयलर ट्यूब फटने से पेराई प्रभावित हो गई है। बॉयलर ट्यूब की मरम्मत करने के लिए चार दिनों से इंजीनियरों की टीम लगी हुई है। प्रधान प्रबंधक बृजेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कहा कि बॉयलर ट्यूब फट गया है जिससे पेराई प्रभावित हो रही है। लखनऊ से इंजीनियरों की टीम बुलाई गई थी। सभी लोग सही करने में लगे हुए है,शीघ्र ही इसे ठीक कर लिया जाएगा।       

उन्होंने बताया कि किसान को एसएमएस (मैसेज) और लाउडस्पीकर के माध्यम से मिल खराब होने की सूचना प्रसारित की जा रही है। द्विवेदी ने किसानों से अपील की है कि जब मिल ठीक हो जाए तभी गन्ना आपूर्ति करें। मिल ठीक होने की सूचना शीघ्र ही दी जायेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!