13 minutes ago
1 hour ago
2 hours ago
3 hours ago
4 hours ago
5 hours ago
6 hours ago
7 hours ago
8 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
1 day ago
Saturday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
कौन थे कृष्णानंद राय? जिस पर मुख्तार गैंग ने चलाई थी 400 गोलियां....जानिए कैसे शुरू हुई दुश्मनी
Edited By Harman Kaur,Updated: 29 Mar, 2024 12:37 PM
Banda News: कृष्णानंद राय ने 2002 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल को हराकर जीत हासिल की थी......
Banda News: कृष्णानंद राय ने 2002 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल को हराकर जीत हासिल की थी। जिसके बाद से कृष्णानंद राय और मुख्तार अंसारी के बीच दुश्मनी शुरू हो गई। इसी के चलते मुख्तार अंसारी ने अपने शार्प शूटर बजरंगी से कृष्णानंद राय की हत्या करा दी थी। कृष्णानंद राय पर बरसाई गई थी 400 गोलियां? बता दें कि 9 नवंबर 2005 को कृष्णानंद राय को करीमुद्दीनपुर इलाके के सेनाड़ी गांव में एक क्रिकेट मैच का उद्घाटन करने गए थे। जहां से शाम चार बजे जब वह वापस अपने गांव गोडउर लौट रहे तो बसनियां चट्टी पर उन्हें घेर लिया गया। जहां कृष्णानंद पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। तकरीबन 400 गोलियां उन पर चलाई गईं। इस हत्याकांड में कृष्णानंद समेत 7 लोग मारे गए थे। वहीं, जब कृष्णानंद राय का पोस्टमार्टम हुआ तो करीब 67 गोलियां उनके शरीर से निकाली गईं। जानें कौन थे कृष्णानंद राय? कृष्णानंद राय मुहम्मदाबाद तहसील के गोडउर गांव के निवासी थे। उन्होंने शुरुआती शिक्षा अपने गांव से ही प्राप्त की। इसके बाद अपने भाई श्याम नारायण राय के साथ वाराणसी चले गए। जहां कृष्णानंद राय ने अपनी आगे की पड़ाई पूरी की। उन्होंने वाराणसी के सेंट्रल हिन्दू स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद बीएससी करने के लिए उन्होंने बीएचयू में दाखिला लिया। जहां वह मनोज सिन्हा के संपर्क में आए। वह मनोज सिन्हा के इलाके के ही रहने वाले थे। कृष्णानंद राय भी मनोज सिन्हा की तरह ही छात्र राजनीति में सक्रिय थे। जिसके बाद से वह खुलकर छात्र राजनीति में सक्रिय हुए। कैसे की थी राजनीतिक करियर की शुरुआत वहीं, 1996 में कृष्णानंद राय अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। भाजपा ने मुहम्मदाबाद सीट पर उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में उन्हें हार वह जीत हासिल नहीं कर पाए थे। इसके बाद 2002 के विधानसभा चुनाव में कृष्णानंद राय ने मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी को हराकर चुनाव जीता था। जो कृष्णानंद राय की मुख्तार अंसारी से दुश्मनी की वजह बनी। इसी दुश्मनी के चलते 9 नवंबर 2005 को मुख्तार ने अपने शार्प शूटर बजरंगी से कृष्णानंद राय की हत्या करा दी थी। ये भी पढ़ें...... - Mukhtar Ansari Death: कृष्णानंद राय के परिवार ने बाबा काशी विश्वनाथ के किए दर्शन, कहा- भगवान की तरफ से हमें न्याय मिला है माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से लोगों में खुशी का माहौल है। दरअसल जो लोग मुख्तार के आतंक का शिकार हुए थे, अब वो मुख्तार की मौत पर जश्न मना रहे हैं और मंदिर जाकर भगवान का शुक्रिया कर रहे हैं। इनमें ही एक पूर्व विधायक कृष्णानंद राय का परिवार भी शामिल है, जो मुख्तार की मौत की खबर सुनने के बाद बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने वाराणसी पहुंचा। पूरे परिवार ने भगवान का शुक्रिया किया है।
बेटी के जन्म पर 25 हजार...बेटा होने पर 20 हजार...वरदान है योगी सरकार की ये योजना; कैसे उठाएं लाभ और...
‘BJP सरकार में मधुशाला खुल रहे स्कूल बंद हो रहे...’ अजय राय बोले- योगी सरकार पूरे प्रदेश में...
'धर्मांतरण के पीछे हिंदुओं को खत्म करने की बड़ी साजिश, खतरे में हिंदू धर्म', विश्व हिंदू रक्षा...
UP में BJP नेता का कत्ल! गाड़ी रुकवाई...बगल वाली सीट पर बैठा हमलावर, बात करते-करते गोलियों से भूना;...
ये कैसा स्कूल! झांड़ू से पीटती है रसोइया, टीचर रहते हैं गायब, UP के सरकारी स्कूलों की बदहाली का...
4 बाइक, 8 बदमाश और 1 मौत! 'पहले नीचे बुलाया, फिर गोलियों से भूना'- जिम संचालक की हत्या से गांव...
रूह कंपा देने वाली वारदात! रेप के बाद गोली मारकर हत्या, बोरे में मिला आशा वर्कर का निर्वस्त्र शव
बुलट पर आए दो हमलावर, बिल्डर की स्कूटी को मारी टक्कर, फिर कर दी फायरिंग, चार गोलियां मारी
पिता की लाइसेंसी राइफल से युवक ने खुद को मारी गोली, जताई जा रही यह बड़ी आशंका; जांच में जुटी पुलिस
मंदिर गई युवती पर सिरफिरे आशिक ने कर दी फायरिंग, ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारी
USD $
02/08/2025 14:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
20.0
Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान से कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में पिता से सहयोग मिल सकता है
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार में किसी बात के चलते मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अटके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। सिंगल जातकों के जीवन में कोई खास दस्तक दे सकता है।
सिंह राशि के वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं लेकिन मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। काम के सिलसिले में बाहर जाने पर नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके काम की सराहना हो सकती है। व्यापारियों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज निवेश करने से पहले सलाह लेना बेहतर रहेगा। पार्टनरशिप में काम करने वालों को
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे जातकों को और फोकस करने की ज़रुरत है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर पर अचानक से कोई खुशखबरी मिल सकती है। कामकाज के क्षेत्र में दिन थोड़ा
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। पार्टनर आपसे अपने दिल की बात बोल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। बिज़नेस में कोई मनचाही डील मिल सकती है। माता पिता से किसी ज़रुरी मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes