राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने योगी पर साधा निशाना, कहा- खुशी दुबे पर ताकतवर दिखा रही सरकार

Edited By Ramkesh,Updated: 12 Jun, 2021 07:47 PM

mp sanjay singh targeted yogi said  showing powerful on khushi dubey

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर विकरू कांड मामले में जेल में बंद खुशी के लेकर लगातार हमला कर रहे है। इस दौरान खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी ने पत्रकारों से कहा कि हमारी यही मांग है कि हमारी बेटी को रिहा किया जाए। आज 11 महीने हो गए हैं,...

लखनऊ: राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर विकरू कांड मामले में जेल में बंद खुशी के लेकर लगातार हमला कर रहे है। इस दौरान खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी ने पत्रकारों से कहा कि हमारी यही मांग है कि हमारी बेटी को रिहा किया जाए। आज 11 महीने हो गए हैं, हमारी बेटी अधमरी हो गई है। पता नहीं वहां उसके साथ क्‍या किया गया। उसके खून की उल्टी होती है। संजय सिंह ने कहा कि परिवार को आशंका है कि खुशी की कहीं हत्या न कर दी जाए। संजय सिंह ने कहा कि जब सरकार पर बन आती है तो बेबस नजर आने वाले घुटनाटेक मुख्‍यमंत्री खुशी दुबे के लिए ताकतवर बन जाते हैं। अमर दुबे की मां के लिए ताकतवर हो जाते हैं। हीरू दुबे की मां, विकास की नौकरानी रेखा अग्निहोत्री और उसके ढाई साल के बच्चे को जेल भेजकर अपनी ताकत दिखाते हैं।

प्रेस वार्ता में ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल त्रिपाठी ने कहा कि मामले में तीन दिन पहले अमर दुबे से ब्याही गई खुशी दुबे को गिरफ्तार किया। उस पर गिरोह चलाने के आरोप लगे। विकास दुबे के दबाव में तीन दिन पहले अमर से ब्याही गई नाबालिग खुशी दुबे भला कैसे गैंग चला सकती है। जब मामले ने मीडिया में तूल पकड़ा तो वहां के तत्कालीन एसएसपी ने बयान दिया कि खुशी निर्दोष है और उसको छोड़ दिया जाएगा इसके बाद भी खुशी दुबे आज 10 महीने से जेल में यातनाएं झेल रही है। जिस खुशी दुबे को खुद तत्कालीन एसएसपी ने निर्दोष बताया था उस पर हत्या से लेकर विस्फोटक अधिनियम तक का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। उस पर 17 धाराएं लगा डालीं। न कोई आरोप न कोई चार्जशीट जो यूपी पुलिस कहे, वही सही। पुलिस ने बिना किसी आरोप नाबालिग को जेल भेज दिया। जो धाराएं आतंकवादियों पर नहीं लगतीं, वो सोलह साल की लड़की पर लगा दी गईं। विष्णु तिवारी की बीस साल बेगुनाह होने के बाद कैद होने के मामले का उल्लेख करते हुए खुशी के मामले में भी पुलिस का वैसा ही खेल होने का आरोप राहुल ने लगाया। कहा, जब तक कोर्ट किसी को दोषी साबित नहीं करता, वह हमारी नजर में निर्दोष है। उन्होंने कहा हमारी मांग है निर्दोष लोगों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!