गर्मी का प्रचंड टॉर्चर! बांदा में मृत मिले 200 से ज्यादा चमगादड़, दृश्य देखकर सहमे गांव वाले

Edited By Harman Kaur,Updated: 31 May, 2024 12:28 PM

more than 200 bats found dead in banda

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। तापमान 48 डिग्री से पार हो रहा है। इस प्रचंड गर्मी ने पशु-पक्षियों समेत इंसानों का जीना मुश्किल कर रखा है......

बांदा: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। तापमान 48 डिग्री से पार हो रहा है। इस प्रचंड गर्मी ने पशु-पक्षियों समेत इंसानों का जीना मुश्किल कर रखा है। जहां इस गर्मी से 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब इस गर्मी का कहर पक्षियों पर भी देखने को मिला है। बांदा जिले में सैकड़ों की संख्या में चमगादड़ और तोतों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में मृत पड़े चमगादड़ों को देख स्थानीय लोग दंग रह गए। लोगों ने इस घटना की सूचना प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे पशु विभाग ने चमगादड़ों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
PunjabKesari
मामला जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के नहर कोठी के ऑक्सीजन पार्क का है। यहां करीब 200 से ज्यादा चमगादड़ मरे हुए पड़े मिले। वहीं, जब स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचे तो उन्होंने इसकी जानकारी प्रशासन को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम ने मृत चमगादड़ों को इकट्ठा कर दिया। इसके बाद पशुपालन विभाग ने मृत चमगादड़ के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं, इतनी बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत से स्थानीय लोगों ने बीमारी उत्पन्न होने का अंदेशा जताते हुए प्रशासन से दवा के छिड़काव की मांग की है।

इस मामले में जानकारी देते हुए उप-पशु चिकित्सा अधिकारी एनके गुप्ता ने बताया कि चमगादड़ों के शवों को दफना दिया गया है और सैंपल लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि चमगादड़ की क्षमता 40 डिग्री तापमान सहने की होती है और इस समय यहां 48 डिग्री के ऊपर तापमान है। हीट वेव में इनकी मौत हुई है। फिलहाल जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें.....
- Lucknow News: गोमती नगर के एक 5 स्टार होटल में FSDA की छापेमारी, किचन में 16 प्रोडक्ट मिले एक्सपायर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक 5 स्टार होटल में FSDA की छापेमारी के बाद कई तरह की चौंकाने वाली गड़बड़ियां मिलीं। शिकायत मिलने के बाद फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FSDA) की छापेमारी में होटल में इस्तेमाल होने वाले खाने के 16 प्रोडक्ट एक्सपायर्ड मिले। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गोमती नगर के एक 5 स्टार होटल में जोगिंदर सिंह नाम के कारोबारी ने खाना खाया था, जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई थी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!