सावधान! हाड़ कंपाने वाली ठंड को झेलने के लिए हो जाइए तैयार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 16 Dec, 2021 05:39 PM

meteorological department gave information that ready to face cold

उत्तर प्रदेश में अभी तक लोग शुरुआती सर्दी का आनंद ले रहे थे, लेकिन अब कड़कड़ाती ठंड को झेलने के लिए तैयार रहना होगा। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही प्रदेश में ठिठुरने वाली ठंडी दस्तक देने वाली है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अभी तक लोग शुरुआती सर्दी का आनंद ले रहे थे, लेकिन अब कड़कड़ाती ठंड को झेलने के लिए तैयार रहना होगा। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही प्रदेश में ठिठुरने वाली ठंडी दस्तक देने वाली है।

मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक प्रदेश में शीतलहर की एंट्री होने वाली है। इसकी शुरुआत पश्चिमी यूपी से होगी। धीरे-धीरे इसकी चपेट में पूर्वी यूपी के जिले भी आते जाएंगे। 18 दिसम्बर से शीतलहर चलना शुरू हो जाएगी। फिलहाल पूरे प्रदेश में तो नहीं, लेकिन पश्चिमी यूपी में इसका प्रकोप दिखना शुरु हो जाएगा। पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर ठंड में एकाएक इजाफा होने का अनुमान लगाया गया है। इसके लिए मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है। 18 दिसम्बर से शुरू होने वाली शीतलहर आगे भी जारी रहेगी।

मौसम वि​भाग ने यह भी कहा है कि इस शीतलहर में कमी की गुजांइश नहीं रहेगी बल्कि यह आने वाले दिनों में और बढ़ेगी। फिलहाल प्रदेश में शीतलहर की झलक भी देखने को मिल रही है। रात के न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मुजफ्फरनगर में बीती रात न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मेरठ में 5 डिग्री सेल्सियस। पूर्वी यूपी के जिलों में रात का न्यूनतमं तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!