मेरठ: दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप

Edited By Ramkesh,Updated: 20 May, 2020 08:06 PM

meerut two dead brothers shot dead stirred up in village

जनपद से एक सनसनी घटना सामने आई है जहां पर दो सगे भाइयों की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची।

मेरठ: जनपद से एक सनसनी घटना सामने आई है जहां पर दो सगे भाइयों की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। एक पक्ष ने आरोपियों के घर पर हमले का भी प्रयास किया। हालात बेकाबू देख आसपास के थानों से फोर्स बुलवाई गई। दूसरे पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि मेरठ के पास स्थित मुंडाली के जिसौरा गांव में अजवर और पूर्व प्रधान नियाज पक्ष के बीच चुनावी रंजिश है। नियाज पक्ष से एक किशोर की तीन साल पहले गोली लगने से मौत हुई थी, जिसमें अजवर के बेटे खालिक समेत कई को नामजद कराया गया था। इसको लेकर दोनों पक्ष में रंजिश है। अजवर और नियाज पक्ष के बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर मंगलवार दोपहर विवाद हुआ था। इसी विवाद में दोनों पक्ष मंगलवार रात आमने सामने आ गए।

अजवर के दोनों बेटे खालिक और माजिद घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान नियाज पक्ष ने हमला बोल दिया और जमकर फायरिंग की। गोलीबारी में खालिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माजिद ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इसके बाद बवाल हो गया। दूसरे पक्ष से भी एक युवक को गोली लगने की बात सामने आई।

SP देहात ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव में पुलिस बल तैनत कर दिया गया। शव को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गाया है। दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!