गैंगरेप के आरोप पर मेयर उमेश गौतम की सफाई, कहा- मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही

Edited By Ajay kumar,Updated: 21 Jan, 2023 06:59 PM

mayor umesh gautam s clarification on the allegation of gangrape

महिला द्वारा लगाए गए गैंगरेप के आरोप पर मेयर उमेश गौतम ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि आरोप लगाने वाली महिला ने उनके यहां न कभी नौकरी की है, न वह उसे जानते हैं। चुनाव नजदीक आने के कारण उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश की गई है।

बरेलीः महिला द्वारा लगाए गए गैंगरेप के आरोप पर मेयर उमेश गौतम ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि आरोप लगाने वाली महिला ने उनके यहां न कभी नौकरी की है, न वह उसे जानते हैं। चुनाव नजदीक आने के कारण उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश की गई है। आरोप पूरी तरह झूठे हैं। महिला जिस जगह घटना होना बता रही है, वहां के सीसीटीवी कैमरे चेक कर लिए जाएं तो सच सामने आ जाएगा। कुछ लोग उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उनका पता लगाया जा रहा है।

PunjabKesari

महिला को खुद पता नहीं है कि वह क्या कह रही है-
मेयर ने कहा है कि जो महिला आरोप लगा रही है, उसकी मानसिकता कहीं न कहीं से प्रेरित या प्रभावित है। महिला को खुद पता नहीं है कि वह क्या कह रही है। उसने पहले 6 दिसंबर की घटना बताई और अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया। अब 7 दिसंबर की घटना बता रही है। 7 दिसंबर को शहर में मुख्यमंत्री मौजूद थे। वह उनके कार्यक्रम में थे। इसके बाद एक और कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, वहां की भी रिकार्डिंग मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर को जिस जगह की घटना बताई गई है, वहां की भी वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। उन पर घिनौना आरोप लगाने के पीछे की साजिश की जांच जरूरी है। बोले, उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था, तब आईएसआई के साथ कई दलों के लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उनके रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उन्हें सुरक्षा मिली थी। यदि कायदे से जांच हो तो सच्चाई सामने आ जाएगी। पुलिस निष्पक्ष रूप से जांच करे और महिला के पीछे जो गैंग है, उसका भी पता लगाए।

7 दिसंबर 2022 को एक केस धारा 376 डी में पंजीकृत किया गया था- एसपी सिटी
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि थाना कोतवाली में 7 दिसंबर 2022 को एक केस धारा 376 डी में पंजीकृत किया गया था। विवेचक ने पीड़िता का बयान लेकर उसे कोर्ट में पेश किया था, उसकी मेडिकल जांच भी हुई। साक्ष्यों के आधार पर विवेचना की जा रही है। तथ्यों और साक्ष्यों के साथ जो भी नतीजा सामने आएगा, उसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari

महिला ने लगाया कार में खींचकर दुष्कर्म का आरोप
महिला ने एसएसपी कार्यालय में पत्र देकर शिकायत की थी कि 7 दिसंबर को शाम 6.45 बजे वह रामपुर बाग में एक डॉक्टर के यहां दवा लेने जा रही थी। रास्ते में मेयर और उनके साथियों ने उसे पकड़कर कार में खींच लिया। इसके बाद उसे गोली खिला दी जिससे वह अर्द्धबेहोशी की हालत में पहुंच गई। इसके बाद मेयर उमेश गौतम, उनके ड्राइवर और दो अन्य लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एक व्यक्ति ने उसके सीने पर चाकू भी मारा। दुष्कर्म के बाद उसे धमकाकर कार से फेंक दिया। महिला के मुताबिक उसने मेयर के यहां 13 साल तक नौकरी की है। 2021 में मेयर ने उसका एक्सीडेंट कराने के साथ उस पर तेजाब भी • फिकवाया था। मेयर उसे 2015 से परेशान कर रहे हैं। उसका आरोप है कि कोर्ट में कलमबंद बयान होने के बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!